मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत नागरिकों की समस्याओं के निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए 16 अक्टूबर को नगर परिषद रतनगढ़ एवं जाट सेक्टर में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में रतनगढ़ एवं जाट सेक्टर से संबंधित ग्राम पंचायत डोराई, जाट, श्रीपुरा, खातीखेड़ा, दौलतपुरा, बधावा, लुहारिया जाट, सुठोली, आलोरी, लुहारिया चुंडावत, देहपुर एवं भगवानपुरा के नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। शिविर में जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे। संबंधित विभागों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। जिला प्रशासन ने संबंधित ग्राम पंचायतों के नागरिकों से अपील की है कि वे 16 अक्टूबर को आयोजित शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें और मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का लाभ उठाएं।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

