Ad Ad
Ad Ad

मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 08 Oct 2026, 12:51 PM
शेयर करें ➦
W f X
मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिले में आज 8 अक्टूबर को विभिन्न मतदान केंद्रों पर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए गए। विशेष कैंप के दौरान मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 प्राप्त किए गए। इस दौरान विशेष रूप से उन युवाओं से आवेदन लिए गए, जिन्होंने 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। साथ ही, 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं से भी अग्रिम रूप से फॉर्म-6 जमा कराए गए। फॉर्म- 6 के साथ किसी भी मतदाता से पृथक घोषणा-पत्र नहीं लिया गया। मतदान केंद्रों पर उपस्थित बीएलओ द्वारा पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। मतदाताओं को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा के संबंध में भी जानकारी दी गई। पात्र नागरिक voters.eci.gov.in अथवा Voter Helpline मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिले में 9 अक्टूबर को भी विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा पात्र नागरिकों, विशेषकर युवा मतदाताओं से इन कैंपों में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की अपील की गई है।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X