Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

Heavy Rain Warning: 18 से 24 जून 2026 तक देश भर में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

Posted on June 18, 2026

Heavy Rain Warning: भारत मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 18 से 24 जून 2026 के दौरान देश के कई हिस्सों में बारिश (Rain Alert), आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है. उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों से लेकर पूर्वोत्तर भारत, मध्य भारत और दक्षिण भारत तक कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का दौर 18 से 23 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. वहीं 24 जून को भी जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में बारिश जारी रह सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 18 से 24 जून के बीच अलग-अलग स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है.

इसके साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में आंधी का अलर्ट पंजाब में 19 से 23 जून के दौरान जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 18 से 23 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.

राजस्थान के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी, बिजली गिरने और 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. मध्य भारत का मौसम: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज-चमक के साथ बारिश पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में 18 से 20 जून के दौरान बारिश का दौर जारी रह सकता है.

वहीं छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 18 से 24 जून तक कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. कई इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी भारत में मौसम का मिजाज: बिहार, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश का खतरा बात करें पूर्वी भारत के मौसम की तो बिहार में 18 से 24 जून तक कई जिलों में बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने 18 से 21 जून के दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की है. वहीं झारखंड में भी 18 से 24 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. 20 से 22 जून के दौरान कुछ क्षेत्रों में आंधी, बिजली गिरने और 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाएं चलने का अनुमान है.

ओडिशा में 20 और 21 जून को बारिश होने की संभावना है. कई जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा. पूर्वोत्तर भारत में लगातार बारिश अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 18 से 24 जून तक कई इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने असम और मेघालय में कई जगहों पर बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव की स्थिति बन सकती है. महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात का मौसम कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 18 से 24 जून तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी.

कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. गुजरात क्षेत्र में 18 और 19 जून को बारिश के आसार बने हुए हैं. दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय, केरल में भारी से बहुत भारी बारिश भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक केरल और माहे में 18 से 24 जून के दौरान कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है.

22 से 24 जून के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 18 से 22 जून तक भारी बारिश की संभावना है. तटीय और आंतरिक कर्नाटक में भी लगातार बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. वहीं तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 18 से 24 जून तक कई स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.

Also Read: Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटों में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज होगी मानसून की रफ्तार.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme