Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

Green Peas Benefits: सर्दियों में सेहत का खजाना है हरी मटर, जानें इसे खाने के अनगिनत फायदे

Posted on November 11, 2023

Green Peas Benefits सर्दियों में ताजी हरी सब्जियां मार्केट में खूब मिलती हैं। इन्हीं सब्जियों में शामिल है हरी मटर ठंड के मौसम में इसका इस्तेमाल कर कई तरह की रेसिपीज बनाई जाती है। जो स्वाद के साथ सेहत से भरपूर है। इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन जिंक मैगनीज आदि तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सर्दियों में आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

नई दिल्ली। Green Peas Benefits: लोगों को सर्दियों के मौसम का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस मौसम में तरह-तरह की हरी सब्जियां मिलती हैं, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। इन्ही में से एक है हरी मटर। इससे कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपी बनाई जाती है। हरी मटर की सब्जी, पराठा आदि स्वाद से भरपूर होते हैं। सर्दियों में लोग इनका खूब लुत्फ उठाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं हरी मटर सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में भी मदद करती हैं। आइए जानते हैं, इसे खाने से होने वाले फायदे।

Table of Contents

Toggle

  • डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
  • हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है
  • पाचन के लिए
  • आयरन का समृद्ध स्रोत
  • वजन कम करने में मददगार

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए हरी मटर काफी फायदेमंद होती हैं। इसका जीआई कम होता है, जो शुगर को कंट्रोल करने में सहायक है। अगर आप भी बढ़ते शुगर से परेशान हैं, तो सर्दियो में हरी मटर जरूर खाएं।

हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

हरी मटर पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें विटामिन-सी , मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। मटर में घुलनशील फाइबर भी पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य करता है इससे आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

पाचन के लिए

हरी मटर फाइबर से भरपूर होती है, जो आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचाती हैं। अगर आप सर्दियों में रोजाना हरी मटर खाते हैं, तो आपकी आंतों में गुड बैक्टीरिया का विकास होता है। जिससे सूजन और पेट की अन्य समस्याओं से बच सकते हैं।

आयरन का समृद्ध स्रोत

शरीर में आयरन की कमी से थकान, कमजोरी और कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में आप हरी मटर से बनी डिशेज अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। यह शाकाहारियों के लिए आयरन का अच्छा स्रोत हैं, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता करता है।

वजन कम करने में मददगार

सर्दियों में वजन कम करना काफी मुश्किल लगता है। ऐसे में आप हरी मटर को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा हरी मटर में आयरन, फोलेट, विटामिन ए, फॉस्फोरस भी होते हैं। जो मांसपेशियों की ताकत को बढ़ावा देते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme