Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

Delhi Weather: दिल्ली में बारिश का अलर्ट, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Posted on June 20, 2026

Delhi Weather : मौसम विभाग के मुताबिक रविवार (21 जून) को भी ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है. रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम 29 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है. इस दौरान हल्की से बहुत हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.

कुछ समय के लिए तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. मौसम रिपोर्ट के अनुसार 22 जून को अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री और न्यूनतम 30-32 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि पश्चिमी दिशा से 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. इसी तरह 23 जून को अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री और न्यूनतम 30-32 डिग्री रहने की संभावना है, इस दिन पश्चिमी हवा की गति 20–25 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है. दिल्ली का तापमान कितना किया गया रिकॉर्ड शनिवार को दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में 1.7 डिग्री अधिक है.

अन्य मौसम केंद्रों पर भी न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई. पालम में यह 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार की तुलना में 2.1 डिग्री अधिक है. वहीं, रिज में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और आयानगर में 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें क्रमशः 1.5 डिग्री और 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई.

हल्की बारिश होने की संभावना है दिल्ली में आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. दोपहर से शाम के बीच गरज-चमक के साथ बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं..

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme