Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

Delhi Weather: गर्मी से तप रही दिल्ली, 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 25 मई तक लू का अलर्ट

Posted on May 19, 2026

Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली गर्मी से तप रही है. मंगलवार को इस महीने पहली बार लू की स्थिति दर्ज की गई. चिलचिलाती धूप और शुष्क हवाओं के कारण शहर के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने आने वाले दिनों में भीषण लू की चेतावनी देते हुए 25 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक इससे पहले 23, 24 और 25 अप्रैल को भी दिल्ली में लू की स्थिति दर्ज की गई थी. दिल्ली में साल 2024 के बाद से मई का सबसे गर्म दिन आज (19 मई) को दर्ज किया गया है. राष्ट्रीय राजधानी में इससे अधिक तापमान पिछले साल 26 मई को दर्ज किया गया था, जब तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था.

कई इलाकों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान आईएमडी के अनुसार सफदरजंग मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक रहा. पालम स्टेशन पर भी तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि लोधी रोड में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

सबसे अधिक तापमान रिज क्षेत्र में 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था. वहीं आयानगर में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. रात में भी नहीं मिल रही राहत दिल्ली में दिन के साथ-साथ भीषण गर्मी का असर रात में भी दिखाई दे रहा है.

सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक था. पालम और रिज में न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लोधी रोड और आयानगर में भी सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया. अगले एक सप्ताह तक राहत के आसार नहीं स्काईमेट मौसम के महेश पलावत ने कहा कि अगले एक सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर में लू की स्थिति बनी रह सकती है.

उन्होंने कहा कि राजस्थान के थार रेगिस्तान और मध्य पाकिस्तान से आने वाली उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं दिल्ली की गर्मी को और बढ़ा रही हैं. ये हवाएं वातावरण में नमी कम कर देती हैं, जिससे सतह के पास गर्मी फंस जाती है और तापमान लगातार बढ़ता रहता है. वायु गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में पहुंची भीषण गर्मी के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर की हवा भी खराब होती जा रही है.

अधिकारियों के अनुसार, राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 208 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है. हालात को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (Commission for Air Quality Management) ने पूरे एनसीआर में ग्रैप (GRAP) के पहले चरण के तहत पाबंदियां लागू कर दी हैं.

Also Read: भीषण गर्मी, हीट वेव और धूल भरी आंधी… इन राज्यों में और चढ़ेगा पारा.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme