Logo
Ad Ad
Logo
Ad Ad
होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

बीआरसी एवं एपीसी पदों के लिए पात्रता परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 19 Sep 2026, 10:17 AM
शेयर करें ➦
W f X

मध्यप्रदेश समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिला शिक्षा केन्द्रों में सहायक परियोजना समन्वयक तथा जनपद शिक्षा केन्द्रों में विकासखण्ड स्रोत समन्वयक के पदों पर सेवाएं लेने के लिए पात्रता परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के लिए स्कूल शिक्षा विभाग एवं आदिवासी विकास विभाग में कार्यरत व्याख्याता, प्रधानाध्यापक मा.शाला एवं उ.मा.शि. आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की आयु 1 जुलाई 2026 को 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन 25 सितंबर 2026 तक जिला शिक्षा केन्द्र, नीमच में जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद पात्र अभ्यर्थियों की लिखित पात्रता परीक्षा 21 अक्टूबर 2026 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नीमच में आयोजित की जाएगी। पदों के लिए निर्धारित अर्हता, पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी जिला शिक्षा केन्द्र कार्यालय, नीमच से प्राप्त की जा सकती है। यह पात्रता परीक्षा वर्तमान में रिक्त पदों के साथ-साथ भविष्य में विभिन्न कारणों से रिक्त होने वाले एपीसी एवं बीआरसी पदों की पूर्ति के लिए भी आयोजित की जा रही है।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
🏠होम 📍MP
📰ई-पेपर
📍RJ मेनू
शेयर करें ➦
W f X