Ad Ad
Ad Ad

आंगनवाड़ी केंद्र में दलिया चखकर कलेक्टर ने परखी पोषण आहार की गुणवत्ता

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 30 Oct 2026, 02:08 PM
शेयर करें ➦
W f X
आंगनवाड़ी केंद्र में दलिया चखकर कलेक्टर ने परखी पोषण आहार की गुणवत्ता

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को जावद तहसील की ग्राम पंचायत ताल स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे नाश्ते को स्वयं चखकर पोषण आहार की गुणवत्ता परखी तथा भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित मानकों के अनुरूप वितरण की स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए। भोजन तैयार करने से लेकर वितरण तक स्वच्छता के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित एवं पोषणयुक्त आहार मिल सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र में कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य प्रबंधन, नियमित टीकाकरण तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों एवं महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की स्थिति की भी समीक्षा की। इसके साथ ही केंद्र से वितरित किए जा रहे टेक होम राशन के नमूनों का निरीक्षण कर निर्धारित मात्रा एवं गुणवत्ता के अनुरूप राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्टर श्री चंद्रा ने ग्राम ताल स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं पर ग्रामीणों से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम श्री संजीव साहू , परियोजना अधिकारी श्रीमती सीमा सोलंकी, सुपरवाइजर श्रीमती शबनमबी रंगरेज सहित महिला एवं बाल विकास विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X