Ad Ad
Ad Ad

आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजना से पुष्पाबाई बनीं आत्मनिर्भर

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 10 Oct 2026, 12:17 PM
शेयर करें ➦
W f X
आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजना से पुष्पाबाई बनीं आत्मनिर्भर

डेयरी व्यवसाय से प्रतिमाह लगभग 25 हजार रुपये की शुद्ध आय, तीन लोगों को मिला रोजगार मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मनासा विकासखंड के ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग में आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजना के अंतर्गत स्थापित डेयरी इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राही से योजना के लाभ, दुग्ध विक्रय और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा अन्य किसानों को भी डेयरी व्यवसाय अपनाने के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया। हितग्राही श्रीमती पुष्पाबाई पति श्री प्रेमसुख पाटीदार ने 7 शंकर नस्ल की गायों से डेयरी इकाई स्थापित की है। इकाई की कुल लागत 3 लाख 97 हजार 575 रुपये है, जिसमें शासन से 1 लाख 32 हजार 525 रुपये का अनुदान मिला है। भारतीय स्टेट बैंक, शाखा मनासा से ऋण के साथ उन्हें योजना के तहत 5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज अनुदान का लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि डेयरी व्यवसाय से उन्हें प्रतिमाह लगभग 25 हजार रुपये की शुद्ध आय हो रही है और तीन लोगों को रोजगार मिला है। चारा विकास योजना के तहत मिले उन्नत बीजों से वे स्वयं चारा उत्पादन कर रही हैं। साथ ही, चारे की कमी के समय उपयोग के लिए साइलेज की व्यवस्था भी की है। आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजना ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देने, स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और हितग्राहियों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम मनासा श्रीमती मयूरी जोक, उप संचालक पशुपालन विभाग श्री ए.आर. धाकड़ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X