मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की पुरुष भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) प्रतिस्पर्धा में श्री नीरज चोपड़ा के रजत और श्री यशवीर सिंह के कांस्य पदक तथा डेकाथलॉन इवेंट (Decathlon Event) में श्री तेजस्विन शंकर के कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि खिलाड़ियों ने भारत का गौरव बढ़ाया है। खिलाड़ियों का अथक परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन, करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। देशवासियों को इस उपलब्धि पर गर्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

