HTML clipboard मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि हथकरघा हमारी समृद्धशाली सांस्कृतिक विरासत, कौशल और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक है। मध्यप्रदेश की महेश्वरी, चंदेरी और अन्य पारंपरिक समृद्ध हथकरघा कला ने देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

