Ad Ad
Ad Ad

सीपीसीटी परीक्षा कर्मचारियों की पदोन्नति में बाधक नहीं बने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने के दिए निर्देश

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 12 Aug 2026, 01:10 PM
शेयर करें ➦
W f X
सीपीसीटी परीक्षा कर्मचारियों की पदोन्नति में बाधक नहीं बने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने के दिए निर्देश

HTML clipboard मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा को उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

यह सुनिश्चित करें कि सभी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिले। सीपीसीटी परीक्षा के कारण कोई भी तृतीय-चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी पदोन्नति से वंचित या रिवर्ट नहीं हो। एनालॉग पनीर पर लगेगा प्रतिबंध मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर संबंधित अधिकारियों को प्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए है।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X