ग्राम संधारा प्रखंड में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न

ग्राम संधारा में खेड़ापति हनुमान जी मंदिर पर पूजा अर्चना कर आरती के पश्चात शोभायात्रा खेड़ापति हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर महात्मा गांधी स्कूल में संपन्न हुई।

भानपुरा : आज ग्राम संधारा में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें ग्राम संधारा में खेड़ापति हनुमान जी मंदिर पर पूजा अर्चना कर आरती के पश्चात शोभायात्रा खेड़ापति हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर महात्मा गांधी स्कूल में संपन्न हुई।
जहां ग्राम वासियों ने पूरे कलश यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा कर और पेयजल की व्यवस्था की हजारों की संख्या में माता बहनों वरिष्ठजनों युवा साथियों ने शोभायात्रा यात्रा में भाग लिया। हिंदू सम्मेलन मंच पर साधु संतों द्वारा मां भारती की पूजा अर्चना कर
दीप प्रज्ज्वलित किया गया और मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत की गई।जिसमें साधु संतो का स्वागत वंदन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि संत योगी नेमसागर महाराज मिश्रोली धाम स्वागत किया गया और विशेष संतो में बजरंगदास जी महाराज कंकलेश्वर महादेव धाम चेचट योगी अमरनाथ जी महाराज सामरिया महावीरानंद जी महाराज हिंगलाज माता मंदिर आश्रम संधारा भगवताचार्य ओमप्रकाश जी कश्यप मातृ शक्ति सुश्री नंदनी कलवाडिया और संघ प्रवक्ता शुभम जी सेधव जिला प्रचारक गरोठ का भी स्वागत वंदन किया गया। और जिला प्रचारक जी ने अपने उद्बोधन में हिंदुओं को संगठित होकर समरसता से जाती पाती से ऊपर उठ कर राष्ट्र सेवा पर बल दिया। और सभी मंचासीन अतिथियों ने हिंदू एकता पर अपने उद्बोधन दिए स्वागत उद्बोधन हिंदू सम्मेलन प्रभारी एडवोकेट रासबिहारी द्विवेदी द्वारा दिया गया सभी अतिथियों ने देशभक्ति देशहीत समाजहीत मैं अपना अपना उद्बोधन दिया कई समितियां का स्वागत सम्मान भी किया गया बालक बालिकाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किए गए । हिंदू सम्मेलन के अध्यक्ष लेखराज राठौर ने सभी आगंतुकों आभार जताया गया। और धन्यवाद ज्ञापित किया गया। समिति सदस्यों और सचिव राजेश शर्मा कमल प्रजापति विजय राठौर राकेश राव बंटी गौतम आदि सदस्यों का पूरे सम्मेलन में विशेष योगदान रहा। हिंदू सम्मेलन में ग्राम संधारा में सभी व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर हिन्दू सम्मेलन में अपना पूरा सहयोग प्रदान किया और पूरे गावे हर्ष भरा माहौल रहा।संधारा मंडल के आठों गांवों से हिन्दू भाई बहनों ने बढ़चढ़ कर हिन्दू सम्मेलन में भाग लिया और कार्यक्रम के अंत में सभी हिन्दू भाई बहनों का सामूहिक भोज सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन पवन सेन द्वारा किया गया।

ग्राम संधारा प्रखंड में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न

Photo of Rakesh Kumar Sharma

Rakesh Kumar Sharma

Rakesh Kumar Sharma (Shalimar) Bahanpura Bureau Chief

Related Articles

Back to top button