Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

भाजपा महिला मोर्चा ने आगामी सम्मेलन को संपन्न बनाने की रणनीति पर किया विचार विमर्श-

Posted on November 3, 2023

भाजपा महिला मोर्चा ने आगामी सम्मेलन को संपन्न बनाने की रणनीति पर किया विचार विमर्श
गुजरात से आई महिला मोर्चा विधानसभा प्रभारी ने की भाजपा महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात

नीमच । गुजरात भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी वडोदरा म्युनिसिपल बोर्ड की पार्षद कंचन बहन राय एवं भाजपा महिला मोर्चा के विभिन्न महिलाओं के साथ गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में आगामी चुनावी रणनीति को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

जिसमें आगामी 17 नवंबर को आयोजित विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर महिलाओं द्वारा अधिक से अधिक मतदान करने के लिए महिलाओं को प्रेरित करने की महिला संगठन के पदाधिकारी को जिम्मेदारियां सौंपी गई। क्षेत्र के वार्डो में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से जनसंपर्क किया संपर्क के दौरान महिला कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली और अधिक से अधिक मतदान के लिए रणनीति बनाने का मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने का आव्हान किया और सभी मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवार को वोट एवं आशीर्वाद देने का अनुरोध भी किया। गुजरात से आई भाजपा नेत्री कंचन बहन राय ने इस अवसर पर क्षेत्र के सभी मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी श्री परिहार को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने के लिए की जी जान से मेहनत करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तो हम सब लोगों और आम जनता से जुड़ी जन समस्याओं के निराकरण की पहल कर अच्छे से सेवा कर सकते हैं।

प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जहां लाडली बेटी एवं लाडली बहन योजना के साथ आने की योजनाएं प्रारंभ की है वहीं विश्व के लोकप्रिय नेता है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना को प्रारंभ किया है वही दोनों सरकार ने गरीब किसान बेटियों के लिए अनेक योजना लागू की है उनका लाभ जनता को मिल रहा है। इसके लिए प्रदेश में केंद्र व भाजपा सरकार बनाने के लिए अपने विधानसभा के उम्मीदवार को चुनाव जीताने में पूरा सहयोग करें एवं संगठन को पूरी ताकत से मजबूत करें और साथ में अपना बुथ सबसे मजबूत का प्रयास करें।

भाजपा जनप्रतिनिधि ने क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है। प्रधानमंत्री के विकास वाली सोच के कारण ही महिलाओं को नगरीय निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत, लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण की स्वीकृति प्रदान की गई है।आरक्षण के कारण ही हमारी अनेक महिला बहन विधायक जनप्रतिनिधि बन सकती है। देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू, वित्त मंत्री सीतारमण महिला को बनाया जो भी आदर्श प्रेरणादाई कदम है। महिलाओं से आग्रह है कि क्षेत्र के चहुमुंखी विकास के लिए पुनः कमल के फूल पर मत व समर्थन देकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विधायक दिलीप सिंह परिहार को विजयी बनाएं।

उन्होंने जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को मतदान के लिए जागरूक भी करने आग्रह किया उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का आशीर्वाद मिला तो प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी और विकास अनवरत जारी रहेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश भारद्वाज, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन ,वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र भटनागर, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूर्व पार्षद श्रीमती मीना जायसवाल विधानसभा प्रभारी आशा शर्मा , सावित्री वर्मा, बड़ोदरा गुजरात की भाजपा पार्षद कंचन बहन राय, ज्योति सिसोदिया, पूजा शर्मा, सुनीता गर्ग, रितु नागदा, कंचन बहन राय ,सुनीता गर्ग, ज्योति सिसोदिया ,अरुणा तलरेजा, राधा बाडिका ,बीना तलरेजा, सुनीता कौशल्या, सरपंच राधा मेघवाल, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। इस अवसर पर स्थानीय महिला भाजपा कार्यकर्ताओं से भी जनसंपर्क किया गया और क्षेत्र विकास के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के भाजपा महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।

,

 

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme