Ad Ad
Ad Ad

न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के तहत निकाली गई विधिक जागरूकता बाइक रैली

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 20 Nov 2026, 01:20 PM
शेयर करें ➦
W f X
न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के तहत निकाली गई विधिक जागरूकता बाइक रैली

नीमच, 20 नवंबर 2026। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आयोजित न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के तहत शुक्रवार को नवीन जिला न्यायालय परिसर, नीमच से विधिक जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री वीरेन्द्र सिंह राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।रैली में पुलिस विभाग, अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारी, पैरालीगल वॉलंटियर्स, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, विधि विद्यार्थी एवं आम नागरिकों ने सहभागिता की। रैली के माध्यम से आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी अधिकारों तथा न्याय तक सुगम पहुंच के प्रति जागरूक किया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं जिला न्यायाधीश श्री विशाल अखण्ड ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाता है। इसके साथ ही मध्यस्थता, लोक अदालत एवं पीड़ित प्रतिकर योजना के माध्यम से लोगों को न्यायिक सहायता प्रदान की जा रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों को न्याय सुलभ कराना तथा विवादों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री विजय सिंह कावछा, विशेष न्यायाधीश श्री आलोक कुमार सक्सेना, जिला न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार बाजोलिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रवि कुमार बारासिया सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री प्रवीण कुमार, लोक अभियोजक श्री चंचल कुमार बाहेती एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।रैली के आयोजन एवं यातायात व्यवस्था में यातायात पुलिस का विशेष सहयोग रहा।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X