Ad Ad
Ad Ad

मुमुक्षु तमन्ना जैन का निकला वरघोड़ा

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 04 Nov 2023, 11:22 AM
शेयर करें ➦
W f X
मुमुक्षु तमन्ना जैन का निकला वरघोड़ा

नीमच। टोंक राजस्थान के ग्राम उखलाना निवासी मुमुक्षु तमन्ना जैन रविवार को साधना महोत्सव पाण्डाल में साधुमार्गी जैन संघ आचार्य श्री रामेश के मुखारविंद से जैन भगवती दीक्षा ग्रहण करेंगी ,शनिवार को मुमुक्षु तमन्ना की दीक्षा को लेकर शहर में जैन समाज द्वारा वरघोड़ा निकाला गया। मुमुक्षु तमन्ना जैन की शोभायात्रा (वरघोड़ा जुलूस) भागेश्वर मंदिर परिसर से दोपहर 12.15 पर निकाली गई जो भागेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर हेमू कॉलोनी चौराहा, कमल चौक, टैगोर मार्ग, फवारा चौक होते हुए राठौर परिसर साधना पंडाल पर समाप्त हुई।

इसके पश्चात् साधना महोत्सव पाण्डाल में संघ द्वारा मुमुक्षु का अभिनंदन किया गया। इसी दिन रात्रि 7.30 बजे भागेश्वर मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। वही अगले दिन रविवार को प्रातः 9.15 बजे मुमुक्षु तमन्ना की महाभिनिष्क्रमण यात्रा भागेश्वर मंदिर से शुरू होगी,जो प्रवचन स्थल राठौर परिसर पहुँचेगी। जहां मुमुक्षु तमन्ना जैन संतों की उपस्थिति में दीक्षा ग्रहण करेगी।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X