Logo
Ad Ad
Logo
Ad Ad
होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

उमरावसिंह गुर्जर के समर्थन में मैदान में आई मीनाक्षी नटराजन

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 11 Nov 2023, 05:49 AM
शेयर करें ➦
W f X

उमरावसिंह गुर्जर के समर्थन में मैदान में आई मीनाक्षी नटराजन

नीमच। कांग्रेस के नीमच प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर के जनसंपर्क व चुनाव प्रचार करने आई कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन ,पूर्व सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना के संकट में बहनों की पीड़ा नहीं याद रही अब शिवराज संकट में आये तो बहनों की याद आई।
उमराव सिंह तो निमित्त है, चुनाव तो क्षेत्र की बरबादी, उपेक्षा का शिकार हर व्यक्ति लड़ रहा है।

उमरावसिंह यानि जमीन का व्यक्ति सच्चे, गौ माता के रक्षक कौन? जो भाजपाई गौशालाओं को गायों के लिए 3 रुपये देते थे, कमलनाथ ने वह राशि बढ़ाकर 20 रुपये की। गांव-गांव में गौ शालाएं बनवाई। सच्चे रामभक्त तो कमलनाथ जी हैं, क्योंकि राम को भी अपने वचन के कारण वनवास जाना पड़ा।

कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर ने उपस्तिथ लोगों से कहा कि भाजपा सच्चाई के साथ नहीं, न्याय के साथ नहीं है। ये लोग जीतकर जाने के बाद गांव में लौटते ही नहीं। भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता भी आज दुखी। विधायक पूरी तरह निष्क्रिय। नीमच के हक की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ तो नहीं मिला, छिन गई।

मालवा की वैष्णोदेवी महामाया भादवामाता के लिए तो झूठ न बोले। श्रद्धालुओं की दानराशि जितनी आती है, शासन उतना उपयोग कर विकास कार्य करवा रहा। यहां के विकास में बड़ा योगदान समाजसेवियों का है। विधायक ने स्वयं क्या योगदान दिया जो प्रचारित कर रहे। विधायक पूर्णतः निष्क्रिय। क्षेत्र को पिछड़े में गिना जाता है।

ये इनका योगदान गरीब दुखी, किसान परेशान, जनता त्रस्त और विधायक उद्योगपतियों के साथ व्यस्त।
नूरी खान कांग्रेस जिला प्रभारी ने कहा कि विकास केवल भाजपा के जनप्रतिनिधियों का दिखता है। क्षेत्र का नहीं। मां लक्ष्मी से कामना है इन्हें सद्बुद्धि दें। विधायक ने क्षेत्र को बर्बाद करने में कसर नहीं रखी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
🏠होम 📍MP
📰ई-पेपर
📍RJ मेनू
शेयर करें ➦
W f X