Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर लिए गए संकल्पों की सिद्धि में हरसंभव योगदान देगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रधानमंत्री धन धान्य योजना में डिंडौरी पूरे देश में रहा प्रथम औद्योगिक क्लस्टर विकास के लिए लागू भव्य योजना में सर्वाधिक

Posted on August 18, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से जो संकल्प घोषित किये गये हैं, उनकी सिद्धि में मध्यप्रदेश अपना अधिकतम योगदान देगा। पांच से 15 उम्र के बच्चों में खेल प्रतिभा ढूंढने के लिए गांव-गांव, शहर-शहर, स्कूल-स्कूल एक टैलेंट हंट का अभियान चलाया जाएगा, बच्चों की प्रतिभा को देखा जाएगा और फिर उनको स्पेशल ट्रेनिंग देकर अच्छा खिलाड़ी बनाया जायेगा।

युवाओं के लिए विभिन्न परीक्षाओं की फ्री ऑनलाइन कोचिंग कराने का निर्णय लिया गया है, जिसमें संसाधनों को जोड़ कर नौजवानों को फ्री कोचिंग देने का पूरा नेटवर्क खड़ा किया जायेगा। आने वाले एक वर्ष में 1 करोड़ युवाओं को एआई स्किल के लिए ट्रेनिंग दी जायेगी जिससे युवाओं में एआई की दुनिया में भी नेतृत्व करने का सामर्थ्य हो।

नशा मुक्त भारत का 100 सप्ताह का एक बड़ा अभियान चलाया जायेगा। इसमें आध्यात्मिक हस्तियों, स्वयं सेवकों, समाज सेवियों आदि सभी का सहयोग मिलेगा। सिविल डिफेंस का एक वाइब्रेंट नेटवर्क खड़ा किया जायेगा। आधुनिक संकटों से नागरिकों की रक्षा करने के लिए बड़ा वॉलंटरी फोर्स बनाया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रिपरिषद् की बैठक से पहले मंत्रिगण को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश में ग्रीन एनर्जी प्रोडक्शन को 50 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन का उल्लेख करते हुए कहा कि सप्त धारा की पहली शक्ति मैन्युफैक्चरिंग पावर, दूसरी शक्ति कृषि और फूड प्रोडक्शन, तीसरी शक्ति टेक्नोलॉजी और इनोवेशन,चौथी शक्ति गति शक्ति़, पांचवी शक्ति रक्षा शक्ति और छठी शक्ति ग्रीन इकोनॉमी, ब्लू इकोनामी है, जो ग्रीन जॉब्स को भी जन्म देती है।

सातवीं शक्ति के रूप में आध्यात्म, योग और आयुर्वेद के माध्यम से हेल्थ, क्रॉफ्ट, संस्कृति, क्रिएटिव फिल्में, गेमिंग और डिजिटल इकोनॉमी के लिए काम करने की अच्छी संभावनाएं हैं। मध्यप्रदेश में अभी 30 प्रतिशत ग्रीन एनर्जी प्रोडक्शन हो रहा है, इसे 50 प्रतिशत तक लेकर जाने का लक्ष्य रखा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत में 3 करोड़ नईं लखपति दीदीयां बनाकर मातृशक्ति के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव लाया जायेगा। इससे देश के गरीब, किसान, युवा और नारी सशक्तिकरण को गति मिलेगी। जन विश्वास अभियान में 21 अगस्त को टीकमगढ़ जिले के भ्रमण पर रहेंगे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जारी गतिविधियों पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के कारण न केवल जमीनी समस्याऐं पता चल रही हैं, बल्कि निराकरण का मार्ग भी प्रशस्त होता है। अभियान का तीसरा शुक्रवार 21 अगस्त को आ रहा है। इस दिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव का टीकमगढ़ जिले का भ्रमण निर्धारित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रीगण को जन विश्वास अभियान के अंतर्गत फील्ड भ्रमण अवश्य करने के लिए निर्देशित किया।

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में डिंडौरी मॉडल का अनुसरण करें सभी जिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार की अनेक महत्वाकांक्षी हितग्राही मूलक योजनाओं में मध्यप्रदेश देशभर में अग्रणी है। प्रदेश ने कृषि वर्ष में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

प्रधानमंत्री धन-धान्य क्रियान्वयन योजना में प्रदेश का डिण्डौरी जिला पूरे देश में प्रथम स्थान पर आया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि विभाग और डिण्डौरी जिले की पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अन्य सभी जिले भी डिण्डौरी मॉडल का अनुसरण कर इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

राज्य सरकार ने 11 औद्योगिक क्लस्टर के लिए भूमि उपलब्ध कराई मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि नई दिल्ली में 17 अगस्त को उन्होंने केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण और केंद्रीय उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल के साथ ‘भव्य’ योजना के अंतर्गत बैठक में सहभागिता की।

भव्य योजना 33 हजार 660 करोड़ रुपए की है, जिसके माध्यम से देश में औद्योगिक विकास की कल्पना की गई है। इसमें केंद्र सरकार ने देशभर में 100 औद्योगिक क्लस्टर का बेल्ट तैयार करने की बात कही है, जिसमें से पहले चरण में 20 क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। इसके लिए सभी राज्यों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं, जिससें भूमि आवंटन की बात कही गई है।

मध्यप्रदेश सरकार ने 11 औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने के लिए भूमि आवंटित कर प्रस्ताव बैठक में दिए। सर्वाधिक प्रस्ताव भेजने में मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर रहा। राष्ट्रीय स्तर पर हुई धार के पीएम मित्र पार्क की प्रगति की सराहना मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि बैठक में धार जिले में विकसित हो रहे देश के पहले मेगा पीएम मित्र पार्क के विकास कार्यों की सराहना की गई।

देश में 7 पीएम मित्र पार्क बनने हैं, जिसमें से पहला मध्यप्रदेश को मिला है। इसके भूमि-पूजन के साथ उसी दिन सभी भूखंड आवंटित हो गए। विक्रम उद्योगपुरी उज्जैन में भी देश की प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपनी ईकाई स्थापित की हैं। यहां कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल सहित सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं।

हॉस्टल का काम 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में एक्सप्रेस वे आधारित औद्योगिक विकास पर विशेष फोकस किया जा रहा है। उज्जैन में पधारे अनुमान से कई गुना अधिक श्रद्धालु मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नागपंचमी के अवसर पर उज्जैन में अनुमान से कई गुना अधिक संख्या में श्रद्धालु पधारे।

भस्म आरती, महाकाल की सवारी और नागपंचमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व एकसाथ होने पर उज्जैन पुलिस द्वारा व्यवस्थित प्रबंधन के हरसंभव प्रयास किए गए। पुलिसकर्मियों द्वारा पूर्ण प्रतिबद्धता से अपने कर्तव्य का निर्वहन किया गया। यह सिंहस्थ-2028 के प्रबंधन के पूर्वाभ्यास के समान रहा।

इस प्रकार की गतिविधियों से हमें बेहतर और अधिक दक्ष व्यवस्था करने का अनुभव प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाकाल मंदिर में प्रसाद स्वरूप प्रदान किए जा रहे रागी की लड्डू की लोकप्रियता को देखते हुए प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी प्रसाद में नवाचार किया जाएगा।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme