Ad Ad
Ad Ad

सरवानिया महाराज पुलिस ने एक व्यक्ति को 1 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम के साथ धरदबोचा

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 18 Dec 2024, 08:37 AM
शेयर करें ➦
W f X
सरवानिया महाराज पुलिस ने एक व्यक्ति को 1 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम के साथ धरदबोचा

सरवानियां महाराज। जावद थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सरवानियां ने जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, एएसपी नवल प्रताप सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी जावद व थाना प्रभारी जावद के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु चलायें जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी प्रभारी असलम पठान की टीम ने चौकी क्षेत्र से एक व्यक्ति को 1 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम के साथ धरदबोचा है।

बताते हैं कि आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अवैध अफीम 1.700 किलोग्राम की तस्करी करने जा रहा था। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सरवानिया महाराज आंकली रोड़ पर कार्रवाई करते हुए धरदबोचा। पकड़े गए व्यक्ति का नाम कमलेश राठौर निवासी ग्राम धामनिया (जावद) बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आयेगा कि अवैध मादक पदार्थ कहां से आया और कहां देने जा रहा था।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X