Ad Ad
Ad Ad

पहलगाम हमले में हुये शहीदों को दि श्रद्धांजलि: सरकार से की कड़ी कार्रवाई की मांग

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 23 Apr 2025, 01:29 PM
शेयर करें ➦
W f X
पहलगाम हमले में हुये शहीदों को दि श्रद्धांजलि: सरकार से की कड़ी कार्रवाई की मांग

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की मौत के बाद देशभर में गुस्सा है। लोग सड़कों पर उतरकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश के नीमच जिले के रामपुरा में भी लोगों ने आतंकवादियों की इस कायराना हरकत की निंदा की है। रामपुरा में आक्रोषित नगर वासियो ने बुधवार को शाम 6 बजे नगर के हृदय स्थल लालबाग में एकत्रित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी एवं मृत आत्माओ की शांति के लिए दीप प्रज्वलित कर उन्हें पुष्प समर्पित किये इस अवसर पर हमले में शहीद हुये लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मोन भी रखा गया , इस दौरान नगर वासियों ने कहा कि। मोदी जी 56 इंच का सीना दिखाना होगा’ आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। इस कुकृत्य का मुंहतोड़ जवाब देकर एक मिसाल कायम करनी चाहिए जिसके चलते भविष्य में दुनिया के किसी भी कोने में भारतीय नागरिक के ऊपर कोई भी अपनी बुरी नजर डालने से पहले हजार बार सोचे इस अवसर पर नगर वासियों ने भारत माता की जय घोष किया श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में नगर के सभी धर्म समाज सामाजिक संगठन एवं राजनीतिक संगठन के साथ बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X