Logo
Ad Ad
Logo
Ad Ad
होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

सिंगोली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, परेड-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 16 Aug 2025, 07:51 AM
शेयर करें ➦
W f X

सिंगोली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, परेड-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा

सिंगोली। क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी कार्यालयों, निजी संस्थानों एवं विद्यालयों में तिरंगा फहराकर आज़ादी के जश्न को यादगार बनाया गया।

नगर परिषद भवन पर उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, तहसील कार्यालय पर तहसीलदार उमाशंकर पटेल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर इतेश व्यास, थाना भवन पर थानाधिकारी बी.एल. भाबर, भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी, कांग्रेस कार्यालय पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागौरी, पशु चिकित्सालय पर डॉक्टर पवन रावत तथा कृषि उपज मंडी पर नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन (भाया बगड़ा) ने ध्वजारोहण किया।

मुख्य समारोह कृषि उपज मंडी परिसर में हुआ, जहां तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल, टीआई बी.एल. भाबर, भाजपा जिला मंत्री अशोक सोनी विक्रम, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी, नगर भाजपा अध्यक्ष लोकेश पटवा, मंडी अध्यक्ष शंभुलाल धाकड़ कांकरिया तलाई, ऊंकारलाल धाकड़, नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, डॉ. इतेश व्यास, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ व पार्षदगण मंचासीन रहे।

इस दौरान पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर तिरंगे को सलामी दी। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने परेड के साथ देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पढ़ाई और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के समापन पर नगरवासियों और बच्चों को शुद्ध देशी घी से निर्मित नुकती का प्रसाद वितरित किया गया।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
🏠होम 📍MP
📰ई-पेपर
📍RJ ≡मेनू
शेयर करें ➦
W f X