Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

आध्यात्मिक विभूति थे स्वामी चिन्मयानंदजी महाराज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | समाज एवं युवाओं के नैतिक विकास और श्रीमद्भगवद्गीता के प्रसार में स्वामीजी का योगदान स्मरणीय चिन्मय अमृत यात्रा छत्तीसगढ़ से भोपाल होकर झांसी जाएगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यात्रा वाहन

Posted on August 21, 2026

HTML clipboard मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वामी श्री चिन्मयानंदजी महाराज एक महान संत, विचारक और आध्यात्मिक विभूति थे। उनके मार्गदर्शन में देशभर में भारतीय संस्कृति विशेषकर श्रीमद्भगवद्गीता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही चिन्मय अमृत यात्रा के 75 साल पूरे हो गए हैं।

स्वामी चिन्मयानंदजी का भारतीय समाज एवं युवाओं के नैतिक विकास और हमारी संस्कृति की स्तुत्य धरोहर ‘गीता’ के प्रचार-प्रसार में दिया गया योगदान हम सबके हृदय में सदैव स्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद मिशन द्वारा विश्व हिंदु परिषद की स्थापना सहित देशभर में कई स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों की स्थापना सहित हमारी सामाजिक परम्पराओं को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मिशन के सभी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हम सब स्वामी चिन्मयानंद जी की बताए सत्मार्ग पर चलने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को चिन्मय अमृत यात्रा के भोपाल से प्रस्थान पर संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर स्वामी चिन्मयानंद मिशन के हेड (संरक्षक) स्वामी श्री मित्रानंद सरस्वती जी महाराज एवं मिशन के अन्य अनुयायी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी चिन्मयानंद मिशन के अनुषांगिक संगठन चिन्मय अमृत वाहिनी द्वारा निकाली जा रही चिन्मय अमृत यात्रा को मुख्यमंत्री निवास से केसरिया झंडी दिखाकर अगले गंतव्य (झांसी) के लिए रवाना किया।

यह यात्रा छत्तीसगढ़ से रवाना होकर मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश कर रीवा से सतना, बैतूल, नर्मदापुरम होते हुए भोपाल पहुंची है और अब झांसी पहुंचकर आगे की यात्रा करेगी। पिछली चिन्मय अमृत यात्रा प्रदेश के खंडवा और इंदौर शहरों से होकर गुजरी थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यात्रा को रवाना कर स्वामी चिन्मयानंद मिशन द्वारा चलाए जा रहे सभी सामाजिक अभियानों के लिए मध्यप्रदेश सरकार की ओर से शुभकामनाएं दीं।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme