Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ में आंगनवाड़ी और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया | लाडली बहनों और बेटियों ने रक्षासूत्र बांधकर मुख्यमंत्री का किया आत्मीय स्वागत मुख्यमंत्री ने बच्चों को लाड़-दुलार किया

Posted on August 21, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ प्रवास के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र तखा का निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर लाडली लक्ष्मी बेटियों, लाडली बहनों और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें पवित्र रक्षासूत्र (राखी) बांधी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों को भेंट स्वरूप साड़ी, श्रृंगार सामग्री और छाता उपहार में देकर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को लाड़-दुलार किया और आशीर्वाद दिया। उन्होंने बच्चों को गुलाब का फूल देकर उन्होंने बच्चों से उनका नाम पूछा और स्नेहपूर्वक सवाल किया—”आपको खाने में क्या मिलता है?” बच्चों ने भी मासूमियत से जवाब दिया—”नाश्ता और खाना”।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने पूछा-“खाते हो कि नहीं?” जिस पर बच्चों ने उत्साह से उत्तर दिया—”हां, खाते हैं। ” उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण नाश्ता और भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने नन्हीं बालिका वैष्णवी का कराया अन्नप्राशन संस्कार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने हाथों से नन्हीं बालिका वैष्णवी को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया।

उन्होंने बच्ची के उज्जवल भविष्य का शुभाशीष दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों और गर्भवती/धात्री माताओं के लिए शुद्ध पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र की रसोई कक्ष का विशेष रूप से अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने तखा आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर जनता का अभिवादन किया और उनकी समस्याओं को सुना।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ कल्याण विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ जिले के भ्रमण के दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय भवन में ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर, डॉक्टर चैंबर, लैब के ब्लड सैंपल सेंटर, ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य स्थलों का जायजा लिया।

उन्होंने सर्पदंश के मरीज 2 एवं एक्सीडेंट के मरीज से मुलाकात कर उनके परिजनों से उनका हाल जाना। उन्होंने चिकित्सालय के एनआरसी केंद्र का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनआरसी केंद्र में भर्ती 19 कुपोषित बच्चों को सेहत की टोकरी वितरित की। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ कल्याण विभाग की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता सिंह, श्रीमती सरोज राजपूत,जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक, पूर्व राज्य मंत्री श्री राहुल सिंह, पूर्व विधायक टीकमगढ़ श्री राकेश गिरि, पूर्व विधायक श्री अजय यादव, सांसद प्रतिनिधि श्री अनुराग वर्मा, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ. शिशुपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य श्री बृजेन्द्र सिंह यादव, डॉ. अभय प्रताप सिंह, श्री विवेक चतुर्वेदी, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme