Ad Ad
Ad Ad

कलेक्‍टर ने दिव्‍यांग पंकज को दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र बनाकर,  स्‍वरोजगार के लिए मदद करने के दिए निर्देश

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 16 Dec 2025, 09:58 AM
शेयर करें ➦
W f X

 

कलेक्‍टर ने दिव्‍यांग पंकज को दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र बनाकर,  स्‍वरोजगार के लिए मदद करने के दिए निर्देश

जनसुनवाई में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ग्राम डांगडी निवासी दिव्‍यांग पंकज चौहान का दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी नीमच को दिए है। पंकज ने दुर्घटना की वजह से दिव्‍यांग हो जाने पर आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्‍टर ने पंकज को दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र बनवाने और इसके उपरांत नियमानुसार स्‍वरोजगार के लिए मदद उपलब्‍ध कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए है।

        कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जनसुनवाई करते हुए- 91 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, एसडीएम श्री संजीव साहू सहित अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

         जनसुनवाई में अ‍रनिया बोराना के रामगोपाल, कनावटी के किशोर, कराईखेडा के कमलेश, अनील, अवन्‍ता, दिलीप कुमार, किरपुरिया क सद्दा, नीमच सिटी की कैलाशीबाई, धनेरियाकलां के देवा, बघाना के भुपेन्‍द्र, नीमच सिटी के यशवंत, धनेरियाकला के मोहनलाल, खेडी के रामनिवास, बरडिया के विष्‍णु ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।

     इसी तरह हरवार के बालूराम, भाटखेडी की मंजु, बरूखेडा की मंगला बाई, भगोरी के लक्ष्‍मीनारायण, जवासा के शांतिलाल, पिपल्‍याघोटा के मांगूदास, राबडिया की संगीता, नीमच सिटी के अजयसिह, रतनगढ के किशनलाल, बस्‍सी के मांगीलाल, रतनगढ के कैलाशचंद्र, नीमच सिटी के अमर, नीमच के जितेन्‍द्र परिहार आदि ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X