अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई620 किलोग्राम महुआ लहान और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त,दो प्रकरण दर्जनीमच, 24 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने वृत्त मनासा के ग्राम पिपलिया रुड़ी, मालखेड़ा सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 620 किलोग्राम महुआ लहान और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 63,250 रुपये है।जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. दांगी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. सिंगाड़ा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत दो प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक श्री संजय कंवारे, श्री पंकज राठौर एवं श्री दीपक आंजना तथा आबकारी आरक्षक श्री विष्णु यादव, श्री महेश गहलोत, श्री विलास डगिया, श्री बलवंत भाटी, श्री हंसराज बिलवाल, सुश्री निशा राजपूत एवं सुश्री मधुमिता मालवीय शामिल रहे।जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

