Ad Ad
Ad Ad

दुग्ध समृद्धि अभियान को नई गति

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 10 Jan 2026, 08:57 AM
शेयर करें ➦
W f X
दुग्ध समृद्धि अभियान को नई गति

Table of Contents

नीमच :-

दुग्ध समृद्धि अभियान को नई गति

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में, जिले में दुग्ध समृद्धि अभियान को नई गति प्रदान करने हेतु एनडीडीबी द्वारा सांची दुग्ध संघ उज्जैन के माध्यम से जिले की 16 सांची दुग्ध सहकारी समितियों को लगभग 6 लाख रूपये के आधुनिक दूध जांच उपकरण प्रदान किए गए है। इनमें 8 नवीन दुग्ध समितियों को 100% अनुदान और पुरानी 8 दुग्ध समितियों को 50% अनुदान पर उपकरण उपलब्ध कराए गए है।उपकरणों में दूध (परीक्षण मशीन)फैट मशीन और तोल कांटा शामिल हैं। इन आधुनिक उपकरणों के उपयोग से दुग्ध उत्पादकों और समितियों के बीच पारदर्शिता आएगी।सटीक एवं तुरंत परिणाम प्राप्त होंगे, समय एवं दूध परीक्षण के खर्च में कमी आएगी और दुग्ध प्रदायकों का विश्वास भी बढेगा।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X