Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

विराट हिंदू सम्मेलन से पूर्व नगर में निकली भव्य कलश यात्रा

Posted on January 11, 2026

 

रामपुरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार दोपहर 3 बजे नगर के मध्य जगदीश मंदिर से कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

/wp-content/uploads/video_20260111_155302.mp4

कलश यात्रा का शुभारंभ जगदीश मंदिर प्रांगण से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं के सिर पर कलश थे और वे जयघोष करती हुई आगे बढ़ रही थीं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया।

यह यात्रा नगर के गणपति चौक छोटा बाजार पिपली चौक चुना कोठी सूरज घाट लालबाग मैदान शिवाजी चौराहा बड़ा बाजार सहित प्रमुख मार्गों से होती हुई कल्याण राय मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान प्रभु श्री राम की आरती उतारकर सभी में प्रसाद वितरित किया गया यात्रा के दौरान अनुशासन, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। बच्चों की सक्रिय सहभागिता ने सभी का मन मोह लिया और आने वाली पीढ़ी में संस्कारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इसी क्रम में आज शाम 7 बजे से सब्जी मंडी के पीछे आयोजन स्थल परिसर में श्री राम भक्त मंडल द्वारा आध्यात्मिक सुंदरकांड का पारायण किया जाएगा एवं कल सुबह 10:00 बजे एक हिन्दू सभा का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों के शामिल होने की उम्मीद है। हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के पश्चात सभी नगर वासियों सनातन परिवार का नगर भोज आयोजित किया जाएगा
कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक एकता को मजबूत करना है।

यह सम्मेलन न केवल हिंदू समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, बल्कि समरसता और एकता का संदेश भी देगा। सम्मेलन के आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन हिंदू समाज को एकजुट करने और उनकी भावनाओं को व्यक्त करने का एक अच्छा अवसर होगा।

सम्मेलन में शामिल होने के लिए सभी से अनुरोध किया गया है।
<

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme