Ad Ad
Ad Ad

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने बनाया उद्यमियों को स्वावलम्बी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 08 Apr 2026, 09:40 PM
शेयर करें ➦
W f X
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने बनाया उद्यमियों को स्वावलम्बी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लगभग 58 करोड़ मुद्रा ऋण के माध्यम से 40 लाख करोड़ से अधिक की राशि वितरित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को मुद्रा योजना की उपलब्धि के लिए धन्यवाद देते हुए आभार भी माना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित इस योजना से प्रदेश और देश के करोड़ों गरीब नागरिकों के सपनों को आर्थिक उड़ान मिली है। देश के करोड़ों उद्यमियों, छोटे व्यापारियों और कारीगरों के आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त करते हुए यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी जमीनी स्तर की ऋण व्यवस्था बन गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “आत्मनिर्भर भारत” को समर्पित इस अभूतपूर्व यात्रा के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X