Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

दिल जीत लेगा यह वीडियो, नाले में गिरे बच्चे की बुजुर्ग ने ऐसे बचायी जान

Posted on April 9, 2026

Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची के साथ एक मासूम बच्चा खेल रहा होता है. खेलते-खेलते दोनों नाले के किनारे पहुंच जाते हैं. इसी दौरान बच्चा अचानक अपना पैर आगे बढ़ाता है और संतुलन बिगड़ने से सीधे नाले में गिर जाता है.

नाले में गिरते ही बच्चा जोर-जोर से रोने और चिल्लाने लगता है. यह दृश्य देखकर उसकी बहन भी घबरा जाती है और डर के मारे चीखते हुए इधर-उधर भागने लगती है. बच्चों की आवाज सुनते ही दौड़ पड़े बुजुर्ग राहत की बात यह रही कि बच्चों की चीख-पुकार सामने मौजूद घर में बैठे एक बुजुर्ग शख्स ने सुन ली.

जैसे ही उन्हें बच्चे के गिरने का अंदेशा हुआ, वे तुरंत दो मंजिला मकान से नीचे की ओर दौड़ पड़े. तेजी से सीढ़ियों से उतरकर बिना एक सेकंड की देरी किये बुजुर्ग सीधे नाले में कूद गए. उन्होंने पानी में उतरकर बच्चे को संभाला, उसे अपनी गोद में उठाया और सुरक्षित बाहर ले आए.

उनकी सूझबूझ और फुर्ती की वजह से एक मासूम की जान बच गई. बचपन की मासूमियत खतरे में थी और पड़ोसी दादा ने बिना एक पल सोचें पूरे साहस से बच्चे की जान बचा ली, असली हीरो वही होते हैं। pic.twitter.com/Hd5uAUNRaI — Ruby (@rabiyask2021) April 8, 2026 बुजुर्ग की बहादुरी ने जीता लोगों का दिल इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो @rabiyask2021 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को साढ़े 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो देखने के बाद लोग बुजुर्ग शख्स की बहादुरी, हिम्मत और इंसानियत की खूब सराहना कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि अगर बुजुर्ग ने समय रहते फुर्ती न दिखाई होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था.

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “बच गया बच्चा, भला हो उस आदमी का जिसने उसे बचा लिया.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- “सच में इस दादा ने कमाल की बहादुरी दिखाई. बिना एक पल गंवाए पानी में कूदकर बच्चे की जान बचा ली.” एक और शख्स ने लिखा- “एक पल की हिम्मत किसी की पूरी जिंदगी बचा सकती है… आज ये साबित हो गया!”.

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme