Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

संविधान निर्माता को नमन: अंबेडकर जयंती पखवाड़ा में संगोष्ठी का आयोजन

Posted on April 14, 2026

**भानपुरा-डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्म जयंती पखवाड़ा के उपलक्ष में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम लेदी चौराहा स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर स्थित में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भेरूलाल कोयल(सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर वर्तमान में अधिवक्ता) थे। परामर्शदाता अनिल कुमार बागड़ी ने स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की ,कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता भेरुलाल कोयल ने बताया कि बाबा साहब का इस राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान को भूलाया नहीं जा सकता, बाबा साहब को संविधान निर्माता के रूप में जाना जाता हैं। बाबा साहब ने अपने जीवन में जातिवाद,भेदभाव और असमानता के खिलाफ जो आवाज उठाई और समाज को नई दिशा दी उनके विचार आज भी लोगों के सोच बदल देते हैं।
बाबा साहब ने कहा कि “खुद को शिक्षित करो क्योंकि शिक्षा प्रगति की रीड है।”मैं मूर्तियों में नहीं, किताबों में हु मुझे पूजने की नहीं पढ़ने की जरूरत है। उनके यह विचार आज भी लोगों को ज्ञान और शिक्षा के महत्व को याद दिलाते हैं । बाबा साहब का मानना था कि शिक्षा ही सशक्तिकरण की असली पूंजी है।
ब्लॉक समन्वयक मुकेश सोलंकी ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर जी के नेतृत्व में 2 साल 11 माह 18 दिन मैं संविधान को लिखा गया जो 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया वह भारत के पहले विधि मंत्री डॉ भीमराव अंबेडकर बने,उन्होंने हर नागरिक को असमानता का अधिकार दिलाया ।
बाबा साहब से हमें सेवा, संस्कार और शिक्षा हम उनसे सीख सकते हैं वह इसकी प्रति मूर्ति थे उन्होंने अपने जीवन काल में शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा को भी महत्व देते हुए अपने संस्कारों को समाज तक पहुंचाने का काम किया हम उनके द्वारा किए गए कार्यों को अपने जीवन में अनुसरण करना चाहिए।
नवांकुर संस्था अर्पण सेवा समिति समन्वयक राजेश बैरागी ने बताया कि बाबा साहब द्वारा दलित और पिछड़े वंचित वर्गों को अधिकारों के लिए राष्ट्रीय हित में ध्यान रखकर कार्य किए व संविधान निर्माण में आपका अमूल्य योगदान रहा।
इस अवसर पर परामर्शदाता शिवा जी बंबोरिया,लोकेश कुमार जांगड़े, जगदीश मिश्रा ,ललित प्रजापति व नवांकुर संस्था से रामदयाल मीणा, नितेश चौहान व मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं व फस्फुटन समिति के अध्यक्ष सचिव आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का अंत में आभार नवांकुर ग्राम उत्थान जन कल्याण सेवा समिति समन्वयक रामप्रसाद मीणा ने माना।**

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme