Ad Ad
Ad Ad

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत 60 दिवसीय जनजागरूकता अभियान शुरू

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 02 Nov 2026, 12:20 PM
शेयर करें ➦
W f X

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अंतर्गत 60 दिवसीय जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान 28 अक्टूबर से 26 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इसका उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा तंबाकू मुक्त वातावरण के निर्माण के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय प्रशासन सहित विभिन्न विभागों द्वारा समन्वित रूप से जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के दौरान शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों, तंबाकू नियंत्रण कानूनों तथा तंबाकू छोड़ने के उपायों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। स्कूलों एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों और युवाओं को तंबाकू से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा। वहीं, समुदाय स्तर पर भी विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान के तहत सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 तथा इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के प्रति भी जागरूकता बढ़ाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तंबाकू सेवन छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए तंबाकू निषेध केंद्रों तथा राष्ट्रीय तंबाकू निषेध हेल्पलाइन नंबर 1800-112-356 की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केंद्र तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर युवाओं एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी बढ़ाई जाएगी। अभियान के माध्यम से युवाओं को तंबाकू सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया जाएगा।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X