Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

बंगाल चुनाव में बड़ी कार्रवाई, पोलिंग एजेंट से मिला कैश, अब तक 481 करोड़ की जब्ती

Posted on April 24, 2026

खास बातें वोटिंग के दिन पोलिंग एजेंस से 1.66 लाख रुपए बरामद 181 जगह पर छापे, 5.73 लाख रुपए के नशीले पदार्थ जब्त अब तक 481 करोड़ से अधिक की जब्ती हथियारों और बमों का जखीरा बरामद 21 लाख से ज्यादा पोस्टर हटाये गये उत्तर कोलकाता में 1.47 लाख अवैध पोस्टर हटाये गये West Bengal Election Seizure: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की है.

चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में सघन अभियान चलाकर करोड़ों रुपए की नकदी, शराब और ड्रग्स जब्त किये हैं. वोटिंग के दिन पोलिंग एजेंस से 1.66 लाख रुपए बरामद आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, मतदान के दिन भी सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए नकद बरामदगी की है.

23 अप्रैल को मुर्शिदाबाद जिले के मुराराई विधानसभा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई हुई. ऑन-ड्यूटी सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों ने बूथ संख्या 137 पर एक पोलिंग एजेंट रजाउल दफादार के पास से 1,65,820 रुपए नकद बरामद किये. 181 जगह पर छापे, 5.73 लाख रुपए के नशीले पदार्थ जब्त इससे एक दिन पहले यानी 22 अप्रैल को आबकारी विभाग ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर टाउन, सबांग, घाटाल और बेलदा सहित 181 स्थानों पर छापेमारी की.

छापेमारी में शराब, बीयर और स्पिरिट बरामद की गयी, जिसकी कुल कीमत 55,72,750 रुपए आंकी गयी है. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें अब तक 481 करोड़ से अधिक की जब्ती चुनाव की घोषणा के बाद से (15 मार्च 2026 से) आयोग ने राज्य भर में भारी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की है.

जब्ती की रकम 481 करोड़ के पार हो गयी है. इसमें 29.03 करोड़ रुपए नकद, 108.26 करोड़ रुपए के ड्रग्स और नशीले पदार्थ जब्त किये गये हैं. 107.53 करोड़ रुपए की 40 लाख लीटर से अधिक शराब पकड़ी गयी है. 57.28 करोड़ रुपए की कीमती धातुएं और 179.29 करोड़ रुपए के मुफ्त उपहार (Freebies) भी बरामद हुए हैं.

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में ममता बनर्जी vs शुभेंदु अधिकारी, जानें BJP का ’बूथ-दर-बूथ’ सोशल इंजीनियरिंग प्लान West Bengal Election Seizure: हथियारों और बमों का जखीरा बरामद शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने बहुस्तरीय सुरक्षा रणनीति अपनायी है. 15 मार्च से अब तक 384 अवैध हथियार जब्त किये गये हैं.

आयोग ने 1,232 बम, 595 कारतूस और लगभग 216.2 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की है. राज्य में कुल 52,869 लाइसेंसी हथियारों में से 41,704 हथियार थानों में जमा कराये जा चुके हैं. 21 लाख से ज्यादा पोस्टर हटाये गये आयोग ने मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (MCC) के तहत सरकारी और निजी संपत्तियों से अवैध प्रचार सामग्री हटाने का अभियान चलाया है.

पूरे राज्य में अब तक विज्ञापन और दीवारों पर लेखन के 21,96,607 मामले दर्ज कर हटाये गये हैं. सबसे अधिक कार्रवाई पश्चिम बर्धमान (3,19,985), उत्तर 24 परगना (1,76,537) और मुर्शिदाबाद (1,80,869) जिलों में की गयी है. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: EVM और वोटिंग की सुरक्षा के चुनाव आयोग ने बनाये कड़े नियम, SD कार्ड का प्रोटोकॉल बदला उत्तर कोलकाता में 1.47 लाख अवैध पोस्टर हटाये गये कोलकाता उत्तर में 1.47 लाख और कोलकाता दक्षिण में 38 हजार से अधिक अवैध पोस्टर हटाये गये हैं.

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि आगामी चरणों में भी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जायेगा. इसे भी पढ़ें भवानीपुर में वोट से पहले ‘जंग’, शुभेंदु अधिकारी का दावा- TMC ने BJP की महिला कार्यकर्ता को घर में घुसकर धमकाया बंगाल चुनाव और ‘खूनी’ विरासत : 20 साल से हर इलेक्शन में बहा लहू, डराने वाले हैं राजनीतिक हिंसा के ये आंकड़े बंगाल में तृणमूल समर्थकों ने भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तस्वीरें और वीडियो वायरल आसनसोल में अग्निमित्रा पॉल पर पथराव, कार में तोड़फोड़, भाजपा नेता ने पूछा- किस कानून के तहत प्रेस को रोक रहे?.

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme