Logo
Logo
होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

दो पीडित परिवार को आठ लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com | 📅 April 30, 2026

अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व उपखण्‍ड मनासा श्रीमती किरण आंजना ने राजस्‍व पुस्‍तक परिपत्र भाग 6(4) के तहत दो पीड़ि‍त परिवार को कुएं में गिरने से मृत्‍यु हो जाने पर 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की है। एसडीएम मनासा द्वारा कनावटी निवासी मिथुन पिता मोखमलाल पारदी की 14 जून 2025 को कुएं में गिरने से मृत्‍यु हो जाने पर मृतक के वारिस भाई प्रकाश, तुलसीराम पिता मोखमलाल पारदी एवं बहन अरनोदाबाई, निशा पिता मोखमलाल पारदी को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है। इसी तरह सोजावास निवासी जुवानसिह पिता नाथुसिह सौंधिया की कुएं में गिरने से मृत्‍यु हो जाने पर मृतक के वारिस पुत्र पदमसिह पिता जुवानसिह , पुत्री तुलसीबाई पिता जुवानसिह को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है। तहसीलदार मनासा द्वारा आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर स्‍वीकृति के लिए एसडीएम मनासा को प्रस्‍तुत किया गये थे।

होम MP ई-पेपर RJ
मेन्यू