Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में इस दिन आएंगे भारत, BRICS समिट में होंगे शामिल

Posted on May 20, 2026

BRICS Summit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 12 और 13 सितंबर को नयी दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. दक्षिण अफ्रीका में रूसी दूतावास ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी पुष्टि की है. एक साल में यह रूसी राष्ट्रपति की दूसरी भारत यात्रा होगी.

इससे पहले 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए दिसंबर 2025 में पुतिन ने भारत का दौरा किया था. अब एक बार फिर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वो भारत आने वाले हैं. ⚡️President of Russia Vladimir #Putin will attend the #BRICS summit in New Delhi on September 12-13 – Kremlin aide Yury Ushakov pic.twitter.com/WCrrf0EQRC — Russian Embassy in South Africa (@EmbassyofRussia) May 19, 2026 भारत कर रहा है ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी इस बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा है.

भारत ने साल 2012, 2016 और 2021 के बाद चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली है. 21 सालों में 13 गुना बढ़ा ब्रिक्स देशों का व्यापार वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बीते दिनों गुजरात के गांधीनगर में ब्रिक्स देशों के व्यापार और आर्थिक मामलों से जुड़े अधिकारियों की एक बैठक में बताया कि ब्रिक्स देशों के बीच वस्तु व्यापार (Commodity Trading) में 13 गुना इजाफा हुआ है.

उन्होंने बताया कि साल 2003 में 84 अरब डॉलर से बढ़कर 2024 में यह 1.17 लाख करोड़ डॉलर हो गया है. उन्होंने यह भी कहा कि यह व्यापार अब भी वैश्विक व्यापार का केवल करीब पांच प्रतिशत है. कई नये देश बने हैं ब्रिक्स के सदस्य ब्रिक्स में शुरुआत में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे.

साल 2024 में इसका विस्तार कर इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात को भी शामिल किया गया. साल 2025 में इंडोनेशिया भी इस समूह का सदस्य बना. ब्रिक्स दुनिया की 11 प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है जो वैश्विक आबादी का लगभग 49.5 प्रतिशत, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का करीब 40 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार का लगभग 26 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करता है.

Also Read: ग्रीन एनर्जी से लेकर ब्लू इकोनॉमी तक, पीएम मोदी ने नॉर्डिक नेताओं के साथ की द्विपक्षीय वार्ता.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme