Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित

Posted on May 31, 2026

**रामपुरा। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर रामपुरा नगर के नाका नंबर दो स्थित उनकी प्रतिमा पर समाजजनों ने श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर धनगर, गुर्जर एवं गाड़री समाज सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने न्यायप्रिय शासन, जनकल्याणकारी कार्यों एवं धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के माध्यम से भारतीय इतिहास में अमिट पहचान बनाई है। उनके द्वारा देशभर में निर्मित मंदिर, घाट, धर्मशालाएं एवं जनहित के कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
समाजजनों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर लोकमाता के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन महिला सशक्तिकरण, सुशासन और सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिससे वर्तमान पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर धनगर समाज, गुर्जर समाज एवं गाड़री समाज के पदाधिकारी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जयघोष एवं राष्ट्रहित तथा समाज कल्याण की कामना के साथ हुआ।**

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme