Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

दिल्ली होटल अग्निकांड: दिल दहला देने वाले वीडियो; गोद में बच्चा लिये महिला ने लगाई छलांगे

Posted on June 3, 2026

Delhi Hotel Fire: इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछा दिए थे. जिस पर जान बचाने के लिए अलग-अलग मंजिल से कई लोगों ने छलांग लगा दी. जिसमें वह महिला भी शामिल थी, जिसकी गोद में एक बच्चा था. सोशल मीडिया में कई वीडियो वायरल हो रहे हैं.

जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे. घबराए हुए लोगों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर लगाई छलांग घना काला धुआं निकलने और आग के तेजी से इमारत में फैलने के बीच घबराए हुए लोग खिड़कियों के शीशे तोड़ते, खुले स्थानों से बाहर झांकते और मदद के लिए गुहार लगाते नजर आए.

सीढ़ियां और आंतरिक गलियारे धुएं से भर जाने के कारण, कई मेहमानों के पास इमारत से नीचे कूदने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग से बचने के प्रयास में कम से कम छह लोगों ने इमारत की विभिन्न मंजिलों से छलांग लगा दी. इनमें एक महिला भी शामिल थी, जिसने अपनी गोद में एक छोटे बच्चे को ले रखा था.

"आग ने विकराल रूप ले लिया लेकिन फायर ब्रिगेड नहीं आई" दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में लगी आग के दौरान का हाल स्थिति कितनी बदतर थी, आप लोगों की बात सुन समझ जाएंगे pic.twitter.com/Luj6MAhkAU — Priya singh (@priyarajputlive) June 3, 2026 होटल‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ में लगी आग, 21 लोगों की गई जान मालवीय नगर के भीड़भाड़ वाले हौज रानी इलाके में स्थित होटल‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ में बुधवार सुबह आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए.

दिल्ली अग्निशमन सेवा, पुलिस और आपदा राहत इकाइयों की टीमें बचाव अभियान में लगी हुई थीं. इस दौरान कम से कम 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया. Malviya Nagar Hotel Fire A massive fire broke out in a hotel in Malviya Nagar, causing panic and chaos.

A shocking viral video shows a man jumping from the burning building to escape. Emergency teams rushed to the spot to control the situation. More details… pic.twitter.com/0a2BVfuSHn — sunil kumar rana (@1984sunil) June 3, 2026 हर तरफ मची थी अफरा-तफरी चौथी मंजिल पर फंसे एक विदेशी दंपति ने खिड़की का शीशा और एल्युमिनियम की ग्रिल तोड़ दी तथा पाइप के सहारे नीचे उतरने की कोशिश की, लेकिन दोनों गिर गए.

ऊपर से गुजर रहे तारों में फंसते हुए महिला सिर के बल जमीन पर गिरी. बचाव कार्य में शामिल एक स्थानीय निवासी ने बताया, हर तरफ अफरा-तफरी मची हुई थी. लोग खिड़कियों में फंसे हुए थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे. कुछ लोगों ने शीशे तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की.

हमने कई लोगों को अलग-अलग मंजिलों से कूदते देखा. स्थानिय लोगों ने लोगों की जान बचाने के लिए लगाए देसी जुगाड़ भयावह दृश्य देखकर इलाके के निवासियों और दुकानदारों ने आपातकालीन सेवाओं के मौके पर पहुंचने से पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी. गद्दे की दुकानों के मालिकों और अन्य स्थानीय लोगों ने तुरंत गद्दे और कंबल इमारत के नीचे संकरी सड़क पर लाकर बिछा दिए, ताकि बचने की कोशिश कर रहे लोगों को नीचे गिरने पर कोई चोट न आए.

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, जिस वक्त महिला ने छलांग लगाई, उस वक्त उसने बच्चे को कसकर पकड़ रखा था. उससे कुछ देर पहले और बाद में भी कुछ लोग कूदे. जब भी कोई नीचे कूदने की कोशिश करता दिखता तो लोग गद्दों को इधर-उधर कर देते, ताकि उसे चोट न आए. लोगों को बचाने के लिए स्थानीय निवासियों ने बनाई मानव शृंखला कई स्थानीय निवासियों ने मानव शृंखला बनाई, अंदर फंसे लोगों को उन्हें खिड़कियों की ओर जाने को कहा, जहां से उन्हें बचाया जा सके या वे सुरक्षित रूप से बाहर कूद सकें.

कई लोग वीडियो बना रहे लोगों से रिकॉर्डिंग नहीं करने और बचाव कार्य में मदद करने के लिए कहते हुए भी सुने गए. स्थानीय लोग पीड़ितों को उठाकर पास के अस्पतालों में ले जाते देखे गये. इमारत से 40 से अधिक लोगों को निकाला गया अधिकारियों ने बताया कि इमारत से 40 से अधिक लोगों को निकाला गया.

मृतकों में कई विदेशी नागरिक शामिल हैं, और अधिकारियों को आशंका है कि घायल लोगों की हालत गंभीर होने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. ये भी पढ़ें: दिल्ली मालवीय नगर फायर मामला: गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज, 21 लोगों की हो चुकी है मौत.

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme