Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों का किया ऐलान, खरगे और पवन खेड़ा को टिकट

Posted on June 5, 2026

Rajya Sabha Election: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार (4 जून) को अपने सात उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और झारखंड से अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम उम्मीदवारों की सूची में शामिल है.

कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार, कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को उम्मीदवार बनाया गया है. खरगे वर्तमान में भी कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य हैं और उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

वहीं, पवन खेड़ा पहली बार किसी सदन के लिए चुनावी मैदान में उतर रहे हैं. मंसूर अली खान पूर्व केंद्रीय मंत्री के रहमान खान के बेटे हैं और लंबे समय से कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी में विभिन्न भूमिकाओं में सक्रिय रहे हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने बेंगलुरु सेंट्रल सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

एमपी से मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस उम्मीदवार मध्य प्रदेश से कांग्रेस ने पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है. नटराजन फिलहाल पार्टी की तेलंगाना प्रभारी हैं. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का राज्यसभा कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है.

हालांकि, उन्होंने पहले ही राज्यसभा नहीं जाने की अपनी इच्छा जाहिर कर दी थी. वहीं राजस्थान से पार्टी ने मौजूदा राज्यसभा सदस्य नीरज डांगी को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है. तमिलनाडु से कांग्रेस ने प्रवीण चक्रवर्ती को टिकट दिया है. वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ‘प्रोफेशनल कांग्रेस’ और प्रौद्योगिकी एवं डेटा विभाग के प्रमुख हैं.

कांग्रेस ने झारखंड से अपने राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है. Rajya Sabha Elections 2026 | Congress nominates Mallikarjun Kharge, Mansoor Ali Khan and Pawan Khera from Karnataka; Meenakshi Natarajan from Madhya Pradesh; Neeraj Dangi from Rajasthan; Praveen Chakravarty from Tamil Nadu and Pranav Jha from Jharkhand pic.twitter.com/VEnLJfaq9z — ANI (@ANI) June 4, 2026 18 जून को होगा चुनाव संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होगा.

इन सीटों पर चुनाव उन 10 राज्यों में कराए जाएंगे, जहां मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तिथियों पर समाप्त हो रहा है. राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार सीटों, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन सीटों, झारखंड की दो सीटों तथा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की एक-एक सीट पर होंगे.

इन चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून निर्धारित की गई है. Also Read: राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने की उम्मीदवारों की घोषणा, तरुण चुघ, सतीश पूनिया समेत इन चेहरों को मिला मौका.

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme