Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

रात्रि चौपाल में दिए निर्देशों पर त्वरित अमल: ग्राम शिवपुरिया मंदिर में पेयजल पाइपलाइन का कार्य पूर्ण

Posted on June 8, 2026

ग्राम टामोटी रात्रि चौपाल में सामने आई थी पेयजल समस्या प्रशासन की संवेदनशील पहल: मौके पर दिए निर्देश, तत्काल हुआ कार्य ग्राम टामोटी में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा दिए गए निर्देशों के त्वरित पालन में ग्राम शिवपुरिया मंदिर में पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पाइपलाइन का जल परीक्षण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। जल निगम के महाप्रबंधक श्री धीरेन्‍द्र बिजोरिया ने बताया, कि ग्राम टामोटी में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने शिवपुरिया मंदिर क्षेत्र में पेयजल की समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया था। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को तत्काल पाइपलाइन बिछाकर पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। त्वरित कार्रवाई: कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में जल निगम द्वारा त्‍वरित कार्य करते हुए शिवपुरिया मंदिर तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पाईपलाइन का प्रेशर टेस्ट व जल गुणवत्ता परीक्षण प्रारंभ कर दिया गया है। परीक्षण सफल होते ही क्षेत्र के रहवासियों को नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा। रात्रि चौपाल के माध्यम से जमीनी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण की प्रशासन की पहल से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता से उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी है।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme