Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

जीर्ण-शीर्ण भवनों के खिलाफ न.पा. की कार्यवाही-

Posted on June 9, 2026

शासन के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में नगरपालिका परिषद नीमच द्वारा मंगलवार को जीर्णशीर्ण भवनों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए तीन जीर्णशीर्ण भवनों को जमीदोज किया गया। सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया ने बताया, कि मंगलवार 9 जून को नगरपालिका की टीम द्वारा जनसुरक्षा के मद्देनजर नीमच सिटी के कालिदास मार्ग (जूना बाजार), पर जीर्णशीर्ण भवन, पूरनगंज में आर्य समाज का जीर्णशीर्ण भवन तथा ठक्कर बप्पा गंज में जीर्णशीर्ण भवन के खतरनाक हिस्से को जेसीबी व अन्‍य उपकरणों के माध्‍यम से जमीदोज किया गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने बताया, कि नगरपालिका नीमच द्वारा जीर्णशीर्ण भवनों से संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नीमच शहर में सर्वे करवा कर 12 खतरनाक एवं जीर्णशीर्ण भवनों को चिन्हित कर, भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर संभावित दुर्घटना वाले जीर्णशीर्ण भवन को गिरवाने हेतु सूचित किया गया था। किन्तु निर्धारित अवधि में भवन स्वामी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर, नगरपालिका नीमच द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है। इस कार्यवाही के दौरान नगरपालिका के प्रभारी राजस्व अधिकारी श्री टेकचंद बुनकर , श्री महावीर जैन, श्री हेमंत सिसोदिया,श्री महेंद्र साहू, श्री अब्दुल हमीद, रवि भंडारी पूरे अमले के साथ मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme