Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

75 रुपए वाली गुमनाम पार्टी रातोंरात बनने जा रही है NDA की दूसरी सबसे बड़ी ताकत NCPI का सच जानकर चौंक जायेंगे आप

Posted on June 16, 2026

खास बातें 20 सांसदों के विलय से चौंके राजनीतिक पंडित चंदे में मिले 1.13 लाख और बचे मात्र 75 रुपए त्रिपुरा में 4 उम्मीदवारों पर खर्च किये 49400 रुपए ‘दलबदलुओं को नकारें’ का नारा देने वाली पार्टी में ही देश का सबसे बड़ा दलबदल नीतीश और बाबू की पार्टियों को पछाड़ संसद में बनेगी नंबर-2 NCPI Party With 75 Rupees Fund: पति-पत्नी की अद्भुत डिग्रियां NCPI Party With 75 Rupees Fund: भारतीय राजनीति के इतिहास में आपने कई चौंकाने वाले राजनैतिक उलटफेर देखे होंगे, लेकिन चुनावी लोकतंत्र के पन्नों में ऐसा ‘अजूबा’ पहले कभी नहीं सुना होगा.

जिस राजनीतिक दल के पास साल भर पहले बैंक में चाय-पानी के खर्च के लिए महज 75 रुपए (Seventy Five Rupees) बचे थे, वही गुमनाम पार्टी आज देश की संसद (लोकसभा) में सत्ताधारी एनडीए (NDA) गठबंधन की दूसरी सबसे बड़ी ताकत बनने की दहलीज पर खड़ी है. 20 सांसदों के विलय से चौंके राजनीतिक पंडित पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों ने जैसे ही त्रिपुरा में रजिस्टर्ड इस छोटी सी नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में अपने विलय का ऐलान किया, दिल्ली से लेकर पटना, रांची और लखनऊ तक के सियासी पंडित चौंक गये.

चंदे में मिले 1.13 लाख और बचे मात्र 75 रुपए निर्वाचन आयोग (EC) को सौंपी गयी एनसीपीआई की सालाना ऑडिट रिपोर्ट के आधिकारिक दस्तावेजों से पता चलता है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान इस पार्टी को अपने मुट्ठी भर समर्थकों से चंदे के रूप में कुल 1,13,075 रुपए मिले थे.

पार्टी ने इस पूरी रकम को सांगठनिक कार्यों में खर्च कर दिया. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें त्रिपुरा में 4 उम्मीदवारों पर खर्च किये 49400 रुपए इसमें 2023 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में उतारे गये अपने 4 उम्मीदवारों पर खर्च किये गये 49,400 रुपए शामिल थे.

चुनाव खत्म होने के बाद पार्टी के खजाने में सिर्फ 75 रुपये शेष बचे थे. सबसे मजेदार बात यह है कि इस कोष में दान देने वाले 9 मुख्य लोगों में पार्टी की अध्यक्ष शिउली कुंडू और उनके पति उत्तीया कुंडू ही शामिल थे, जिन्होंने जेब से क्रमशः 15,000 और 18,000 रुपए का योगदान दिया था.

इसे भी पढ़ें : ‘दलबदलुओं को नकारें’ का नारा देने वाली पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को अपनाया, जानें पार्टी के बारे में ‘दलबदलुओं को नकारें’ का नारा देने वाली पार्टी में ही देश का सबसे बड़ा दलबदल जनवरी 2023 में जब इस पार्टी का रजिस्ट्रेशन हुआ था, तब इसने त्रिपुरा चुनाव में नैतिक नारा दिया था- राजनीतिक दल दलबदलुओं को नकारें.

लेकिन नियति का खेल देखिए, आज इसी पार्टी का वजूद टीएमसी के 20 बागी सांसदों के दलबदल और विलय पर टिक गया है. नीतीश और बाबू की पार्टियों को पछाड़ संसद में बनेगी नंबर-2 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस 20-22 सांसदों वाले बागी गुट के एनसीपीआई में विलय को मंजूरी दे देते हैं, तो संसद के निचले सदन में यह रातोंरात देश की छठी सबसे बड़ी पार्टी बन जायेगी.

यही नहीं, केंद्र की सत्ताधारी एनडीए में यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा के बाद नीतीश कुमार की जदयू (JDU) और चंद्रबाबू नायडू की तेदेपा (TDP) को काफी पीछे छोड़ते हुए एनडीए की दूसरी सबसे बड़ी ताकत बन जायेगी. लेकिन, जमीन पर इस पार्टी के पास आज तक एक छोटा-सा म्युनिसिपल पार्षद तक नहीं रहा.

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी के हाथ से निकल गयी तृणमूल! 20 सांसदों ने TMC का इस पार्टी में कर दिया विलय NCPI Party With 75 Rupees Fund: पति-पत्नी की अद्भुत डिग्रियां इस पार्टी को हावड़ा के संकराइल में एक छोटे से एनजीओ दफ्तर से चलाने वाले पति-पत्नी की योग्यता अनोखी है.

पूर्व अध्यक्ष शिउली कुंडू कलकत्ता हाईकोर्ट की वकील होने के साथ-साथ गणित में एमएससी, एमबीए और एलएलएम हैं. इनके पास लैंड सर्वेइंग (जमीन की पैमाइश) का भी सर्टिफिकेट है. (हालांकि उन्होंने सोमवार को अध्यक्ष पद से इस्तीफे का दावा किया है). शिउली के पति उत्तीय कुंडू खुद को बांग्ला अखबार का संपादक, गणित शिक्षक, मोटिवेशनल स्पीकर, आईएसओ ऑडिटर और योग स्वयंसेवक बताते हैं.

उत्तीय ने हाल ही में बंगाल के नये मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए उनके संकल्पों की तारीफ की थी. इसे भी पढ़ें गुमनाम पार्टी एनसीपीआई कैसे रातोंरात बन गयी 20 सांसदों वाली पार्टी? पढ़ें पूरी कहानी तृणमूल के बागी सांसदों के एनसीपीआई में शामिल होने के बाद संकराईल में पार्टी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ी सायोनी घोष का बदला लुक, छोड़ी ममता बनर्जी की स्टाइल, न्यू मेकओवर का खुल गया राज काकोली घोष से शताब्दी रॉय तक, ममता बनर्जी की सल्तनत खत्म करने वालों की पूरी लिस्ट आयी सामने.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme