Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

ब्रह्माकुमारी संस्थान रामपुरा में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Posted on June 21, 2026

रामपुरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जहां विश्वभर में योग के माध्यम से स्वास्थ्य और संतुलित जीवन का संदेश दिया जा रहा है, वहीं ब्रह्माकुमारीज संस्थान रामपुरा में भी बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शारीरिक योग के साथ-साथ आंतरिक मन की शांति एवं आत्मिक सशक्तिकरण के लिए आध्यात्मिक योग का भी अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाई-बहनों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन खुशहाल दीदी द्वारा किया गया। वहीं दिव्या दीदी ने उपस्थित सभी भाई-बहनों को संबोधित करते हुए योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन को शांत और जीवन को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त साधन भी है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर जीवन जी सकता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रतिदिन योग करने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह, सकारात्मकता एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme