Ad Ad
Ad Ad

संविधान दिवस पर जिलेभर में हुआ प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 26 Nov 2026, 10:41 AM
शेयर करें ➦
W f X
संविधान दिवस पर जिलेभर में हुआ प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

भारतीय संविधान को अंगीकृत किए जाने के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिलेभर में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया तथा संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों के प्रति निष्ठा एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट नीमच में संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति भयड़िया की उपस्थिति में कलेक्टोरेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। सभी ने संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखने तथा उसके मूल आदर्शों एवं मूल्यों का पालन करने का संकल्प लिया। संविधान दिवस के आयोजन के माध्यम से लोकतंत्र, सामाजिक न्याय , समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X