Ad Ad
Ad Ad

पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 20 Nov 2026, 01:42 PM
शेयर करें ➦
W f X
पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराकएसडीएम जावद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देशनीमच, 20 नवंबर 2026। आगामी 22 से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जावद की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के सफल संचालन एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में एसडीएम ने निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के सभी लक्षित बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाई जाए। इसके लिए महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के सभी ड्यूटीरत कर्मचारी निर्धारित तिथियों में बूथों पर एवं घर-घर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित करें।एसडीएम द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश निम्नानुसार हैं—- नगर परिषदों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नगर परिषद एवं ग्राम पंचायत क्षेत्रों में कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से पल्स पोलियो अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।- विद्युत विभाग के उपयंत्री को निर्देश दिए गए कि विकासखंड जावद के अंतर्गत नयागांव, जावद, सरवानियां महाराज, डीकेन, रतनगढ़, झांतला एवं सिंगोली स्थित सभी कोल्ड चेन पॉइंट पर अभियान के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।- विकासखंड शिक्षा अधिकारी जावद को निर्देशित किया गया कि जिन विद्यालयों में पोलियो बूथ बनाए गए हैं, उन्हें निर्धारित दिवस पर खुला रखा जाए। साथ ही सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों की नोटबुक एवं डायरी में अभिभावकों के लिए संदेश लिखवाया जाए, ताकि सभी पात्र बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाई जा सके।- अभियान में ड्यूटीरत सभी कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर पोलियो बूथ का शुभारंभ करवाने के निर्देश दिए गए।बैठक में एसडीएम ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित अवधि में 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के निर्देश दिए।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X