Ad Ad
Ad Ad

अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य सामग्री का निर्माण करने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य पंजीयन निलंबित

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 14 Nov 2026, 03:15 PM
शेयर करें ➦
W f X
अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य सामग्री का निर्माण करने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य पंजीयन निलंबित

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा, जिला प्रशासन एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कटजू मार्केट स्थित दो खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में खाद्य सामग्री का निर्माण एवं भंडारण अत्यंत अस्वच्छ परिस्थितियों में तथा गंदे और जंग लगे उपकरणों से किया जाना पाया गया। इस पर दोनों प्रतिष्ठानों के खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर खाद्य कारोबार बंद कराया गया।आरती पूड़ी भोजनालय से 48 किलो अचार जप्तसंयुक्त टीम ने कटजू मार्केट स्थित आरती पूड़ी भोजनालय का निरीक्षण किया। मौके पर संचालक श्री मुरली मंघानी उपस्थित मिले। टीम ने अचार, ग्रेवी पेस्ट, मटर पनीर सब्जी एवं छाछ के कुल 4 नमूने जांच हेतु लिए। अचार में लेबलिंग संबंधी प्रावधानों के उल्लंघन एवं मिलावट की आशंका के चलते मौके पर उपलब्ध 48 किलो अचार जप्त किया गया। प्रतिष्ठान में खाद्य सामग्री का निर्माण एवं भंडारण अस्वच्छ परिस्थितियों में तथा गंदे एवं जंग लगे उपकरणों से किया जाना पाए जाने पर खाद्य पंजीयन निलंबित कर कारोबार बंद कराया गया।पंडित पूड़ी भंडार का खाद्य कारोबार भी बंदइसके बाद टीम ने कटजू मार्केट स्थित पंडित पूड़ी भंडार का निरीक्षण किया। यहां संचालक श्री प्रमोद व्यास उपस्थित मिले। प्रतिष्ठान से अचार एवं बटर रोटी के कुल 2 नमूने जांच के लिए लिए गए। निरीक्षण में यहां भी खाद्य सामग्री का निर्माण एवं भंडारण अस्वच्छ परिस्थितियों में तथा गंदे और जंग लगे उपकरणों से किया जाना पाया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के स्वच्छता संबंधी प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रतिष्ठान का खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर खाद्य कारोबार बंद कराया गया।प्रयोगशाला जांच के बाद होगी वैधानिक कार्रवाईदोनों प्रतिष्ठानों से लिए गए कुल 6 नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने एवं विवेचना के उपरांत नियमानुसार माननीय न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराया जाएगा। खाद्य पंजीयन के निलंबन के संबंध में आगामी कार्रवाई भी नियमानुसार की जाएगी।यह कार्रवाई एसडीएम नीमच के मार्गदर्शन में तहसीलदार,खाद्य सुरक्षा विभाग तथा नगर पालिका नीमच की संयुक्त टीम द्वारा की गई। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X