Ad Ad
Ad Ad

जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर को ग्राम दलपतपुरा में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक रैली

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 13 Nov 2026, 04:43 PM
शेयर करें ➦
W f X
जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर को ग्राम दलपतपुरा में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक रैली

नीमच, 13 नवंबर 2026। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर 2026 को नीमच जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक रैली का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विकासखंड नीमच के ग्राम दलपतपुरा में आयोजित होगा।जनजातीय कार्य विभाग द्वारा प्राप्त निर्देशों एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के आदेश के परिपालन में कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।जनजातीय गौरव दिवस का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा के योगदान, संघर्ष एवं बलिदान का स्मरण करने के साथ ही जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, संस्कृति और विरासत को सम्मान देना है।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X