Ad Ad
Ad Ad

कलेक्टर के निर्देशानुसार शिकायत का त्वरित निराकरण,खेत तक जाने का रास्ता खुलवाया

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 06 Nov 2026, 12:14 PM
शेयर करें ➦
W f X
कलेक्टर के निर्देशानुसार शिकायत का त्वरित निराकरण,खेत तक जाने का रास्ता खुलवाया

आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार टीएल में प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ग्राम कचौली, तहसील जीरन निवासी श्रीमती सीमा परमार के खेत तक जाने का रास्ता खुलवाया गया। श्रीमती सीमा परमार, पति श्री श्याम परमार ने खेत पर आवागमन का रास्ता अवरुद्ध होने संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई और खेत तक जाने का रास्ता खुलवाकर आवागमन सुगम बनाया गया। इससे शिकायतकर्ता को राहत मिली।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X