कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 5 नवंबर 2026 को आबकारी विभाग की विभिन्न वृत्तों की टीमों द्वारा जिले में गश्त, दबिश एवं मदिरा दुकानों के निरीक्षण की कार्रवाई की गई। वृत्त नीमच पूर्व में कार्रवाई वृत्त नीमच पूर्व की टीम ने ग्राम रेवली-देवली स्थित जय मां दी टी स्टॉल पर दबिश देकर 13 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं एक पाव देशी मदिरा मसाला जब्त की। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त कम्पोजिट मदिरा दुकान नीमच छावनी, चाल्दू एवं भंवरासा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं के संबंध में लाइसेंसी के प्रतिनिधि को आरोप पत्र जारी किया गया। साथ ही मदिरा की रासायनिक जांच के लिए कम्पोजिट मदिरा दुकान नीमच छावनी से नमूना लिया गया। वृत्त मनासा में अवैध मदिरा जब्त वृत्त मनासा की टीम ने संदिग्ध स्थलों देसी तड़का ढाबा, हंसपुर फंटा एवं किराना दुकान हाड़ीपीपल्या पर दबिश दी। इसके अतिरिक्त ग्राम हांसपुरा स्थित कुशवाह किराना दुकान पर कार्रवाई करते हुए 11 पाव देशी मदिरा प्लेन, 4 पाव देशी मदिरा मसाला एवं स्टॉक स्ट्रांग ब्रांड की 8 केन बीयर जब्त की। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। वृत्त नीमच पश्चिम एवं जीरन में निरीक्षण वृत्त नीमच पश्चिम की टीम ने गश्त के दौरान कालिका ढाबा एवं फौजी का ढाबा की तलाशी ली। वहीं कम्पोजिट मदिरा दुकान जीरन एवं चिंताखेड़ा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं के संबंध में लाइसेंसी के प्रतिनिधि को आरोप पत्र जारी किया गया। मदिरा की रासायनिक जांच के लिए कम्पोजिट मदिरा दुकान जीरन से नमूना भी लिया गया। वृत्त सिंगोली में भी कार्रवाई वृत्त सिंगोली की टीम ने कम्पोजिट मदिरा दुकान रतनगढ़ एवं डीकेन का निरीक्षण किया। इस दौरान पाई गई अनियमितताओं के संबंध में लाइसेंसी के प्रतिनिधि को आरोप पत्र जारी किया गया। साथ ही मदिरा की रासायनिक जांच के लिए कम्पोजिट मदिरा दुकान रतनगढ़ से नमूना लिया गया। जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. दांगी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. सिंगाड़ा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आबकारी विभाग की विभिन्न वृत्तों की टीमें शामिल रहीं। विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

