Ad Ad
Ad Ad

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एपीसी समूह की समीक्षा बैठक संपन्न

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 06 Nov 2026, 12:11 PM
शेयर करें ➦
W f X
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एपीसी समूह की समीक्षा बैठक संपन्न

किसानों की सुविधा, कृषि-उद्यानिकी विकास और पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर नीमच, 6 नवंबर 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय एपीसी समूह की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों और निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी लक्ष्यों की समय-सीमा में पूर्ति करने तथा अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग · एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत नवीन बगीचों की स्थापना सहित सभी योजनाओं के लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरे करें। · संरक्षित खेती, फसल प्रबंधन, प्लास्टिक मल्चिंग, फेंसिंग एवं शेडनेट के कार्यों में निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें। · प्लास्टिक मल्चिंग का शेष लक्ष्य आगामी सात दिनों में पूरा कराएं। · सभी लक्ष्य आधारित योजनाओं के कार्य 20 नवंबर तक पूर्ण करें तथा अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करें। · प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत नवंबर माह में 10 नए प्रकरण स्वीकृत करने तथा 16 प्रकरणों में ऋण वितरण सुनिश्चित करें। कृषि विभाग · रबी सीजन में दलहन फसलों का रकबा बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें। · जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखें। · आगामी खरीफ सीजन में पूसा अरहर को बढ़ावा देने के लिए अभी से कार्ययोजना तैयार करें। · जैविक हाट बाजार प्रतिदिन आयोजित करें। · प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। कृषि उपज मंडी · मंडियों में उपज की तुलाई एवं अन्य प्रक्रियाओं में लगने वाला समय कम करें, ताकि किसानों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़े। · नीमच, मनासा एवं जावद मंडियों में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना तैयार करें। · नीमच कृषि मंडी के आधुनिकीकरण का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर 20 नवंबर तक प्रस्तुत करें। सहकारिता विभाग o नई सहकारी समितियों एवं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के लिए भूमि आवंटन संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत करें। o सहकारी संस्थाओं के एनपीए को वर्तमान 4 प्रतिशत से घटाकर आगामी मार्च तक 3 प्रतिशत पर लाएं। o एनपीए कम करने के लिए 15 नवंबर तक कार्ययोजना प्रस्तुत करें। o चालू वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 3.50 करोड़ रुपये का कृषि सावधि ऋण वितरण सुनिश्चित करें। o नवंबर माह के अंत तक एक करोड़ रुपये का अतिरिक्त कृषि सावधि ऋण वितरित करें। o नवंबर के अंत तक 1,500 अतिरिक्त किसान क्रेडिट कार्ड प्रकरण स्वीकृत करें। o चालू वित्तीय वर्ष में कुल 8,000 केसीसी प्रकरणों की स्वीकृति का लक्ष्य पूरा करें। मत्स्य पालन विभाग o स्मार्ट फिश पार्लर योजना के अंतर्गत सभी निर्माण एवं अन्य कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। o विभागीय योजनाओं के लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें। पशुपालन एवं डेयरी विभाग o निर्माणाधीन गौशालाओं में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं। o पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत 30 नवंबर तक 1,000 नए प्रकरण स्वीकृति के लिए भेजें। o आचार्य विद्यासागर योजना एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करें। o हरा चारा विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 2,000 पशुपालकों को हरा चारा किट वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित कर वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करें। o दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के माध्यम से पशुपालकों को दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें। o प्रत्येक विकासखंड में कम से कम एक साइलेज यूनिट स्थापित करने के लिए पशुपालकों को प्रोत्साहित करें। o चलित पशु चिकित्सा सेवाओं एवं पशु चिकित्सा कार्यों का बेहतर संचालन सुनिश्चित करें। o 9 नवंबर को सभी गौशालाओं में शासन के निर्देशानुसार गोवर्धन पूजन कार्यक्रम आयोजित करें तथा गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करें। विभागीय प्रदर्शन एवं रैंकिंग कलेक्टर ने सभी विभागों के प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि— o कृषि विभाग फसल ऋण वितरण के निर्धारित लक्ष्य पूरे करे। o मत्स्य पालन विभाग केज कल्चर सहित निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करे। o पशुपालन एवं डेयरी विभाग सेक्स सॉर्टेड सीमन, कृत्रिम गर्भाधान सहित अन्य निर्धारित कार्यों में प्रगति लाए। o सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए आगामी केपीआई रैंकिंग में शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त करने के लिए प्रयास करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, उप संचालक कृषि एवं किसान कल्याण श्री नगीन सिंह रावत, केवीके वैज्ञानिक श्री सीपी पचौरी,मंडी सचिव श्री उमेश बसेड़िया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X