नीमच। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भुरिया ने धन्वंतरि जयंती, धनतेरस एवं दीपोत्सव के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के साथ ही जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कामना की है कि दीपोत्सव का यह पर्व सभी के जीवन को ज्ञान, ऊर्जा, आरोग्य एवं समृद्धि के प्रकाश से आलोकित करे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली लेकर आए।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

