HTML clipboard मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व- गुलजारी लाल नंदा की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में दिए गए उनके योगदान और श्रमिक कल्याण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों का स्मरण किया।

